फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सेल्समैन से लूट करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। कांधला क्षेत्र में दस दिन पहले सेल्समैन से लूट करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से लूटे हुए 6500 रुपये नकद, तमंचा व कारतूस बरामद किया।
विज्ञापन

एसपी रामसेवक गौतम ने रविवार को पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता में इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 17 अप्रैल की रात को भभीसा में स्थित शराब की दुकान के सेल्समैन गुलवीर मलिक निवासी गांव लिसाढ़ से गांव अट्टा के पास बदमाशों ने हमला कर नकदी लूट ली थी।
इस घटना के खुलासा के लिए थाना कांधला पुलिस के साथ एसओजी व सर्विलांस टीम को लगाया गया था। पुलिस टीमों ने लूट की घटना में शामिल आरोपी अनिकेत उर्फ अनी उर्फ कट्टी निवासी गांव डूंगर थाना फुगाना जनपद मुजफ्फरनगर को चेकिंग के दौरान फतेहपुर नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

एसपी के मुताबिक आरोपी ने पूछताछ में बताया कि गुलबीर मलिक उर्फ रोमी से उधार की शराब न देने को लेकर पूर्व में विवाद हुआ था। इसी के चलते 17 अप्रैल की शाम को वह अपने साथी चांदवीर उर्फ युवी और एक अन्य व्यक्ति जिसे चांदवीर जानता है, तीनों ने चांदवीर की बाइक से गुलबीर को पीटने के इरादे से पीछा किया। अट्टा गांव से निकलने के बाद रेलवे फाटक से कुछ पहले उन्होंने गुलबीर की बाइक में पैर मारकर गिरा दिया। इसके बाद उसके साथ मारपीट कर 46 हजार रुपये लूट लिए थे। 16 हजार रुपये उसने लिए थे और 15-15 हजार रुपये उन दोनों को दे दिए थे। 6500 रुपये उसके पास बचे थे जबकि बाकी रुपये खर्च हो गए। एसपी ने बताया कि इस घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें