फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident In Shamli: कार डिवाइडर से टकराई, चार गंभीर घायल, भारसी मोड़ पर बड़ा सड़क हादसा

Fri, 02 Jan 2026 11:53 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

कांधला क्षेत्र के भारसी मोड़ के पास कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दिल्ली निवासी चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
हादसे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली जनपद के कांधला क्षेत्र के भारसी मोड़ के निकट शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक कार अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से टकरा गई, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


दिल्ली निवासी चार लोग घायल
सड़क हादसे में दिल्ली के मुस्तफाबाद निवासी शमशाद शहाबुद्दीन, महिला संजीदा, महिला आयशा सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए।

यह भी पढ़ें: UP: 'सर, दोनों मुझे मार देंगे…’ कंटेंट क्रिएटर शादाब जकाती और पत्नी पर युवक के गंभीर आरोप, महिला ने दी सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन

शामली जा रहे थे कार सवार
घायल के परिजन दानिश ने बताया कि शामली के गांव चुनसा में उनकी फूफी के बेटे मुनीश का इंतकाल हो गया था। सूचना मिलने के बाद सभी लोग कार से शामली जा रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।

जिला अस्पताल किया गया रेफर
हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर एंबुलेंस पहुंची और सभी घायलों को कांधला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

पुलिस ने शुरू की जांच
सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें