कैराना। बृहस्पतिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता तहसील परिसर पहुंचे।
इस दौरान उन्होंने प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल के नाम उपजिलाधिकारी इंद्र सैन यादव को 31 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। जिसमें शिक्षा का निजीकरण नहीं कराने, शिक्षकों के रिक्त पदों पर तुरंत भर्ती कराने, स्कूलों द्वारा अवैध वसूली रोकने व ड्रेस कोड लागू कराने आदि मांगों को रखा गया।
इस दौरान जिला संयोजक निविश कुमार, नगर मंत्री राहुल कुमार, तहसील संयोजक शिवम कलखंडे, विक्रम तोमर, कुलदीप चौहान, गौरव मलिक, अंकुश राणा, रोहित देशवाल, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।