फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालेज के गेट पर अभाविप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कॉलेज के गेट पर अभाविप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

शामली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने तमिलनाडु में छात्रा के आत्महत्या करने के मामले में तमिलनाडु सरकार के खिलाफ आरके डिग्री कालेज के गेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार से आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की।
बृहस्पतिवार को आरके डिग्री कालेज के गेट पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक मनीष कालखंडे के नेतृत्व में कार्यकर्ता इकट्ठे हुए और तमिलनाडु सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों तमिलनाडु के एक स्कूल में छात्रा लावण्या को धर्म परिवर्तन न करने पर प्रताड़ित किया गया और उसे आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में वहां की पुलिस आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करने के बजाए लीपापोती करने में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तमिलनाडु सरकार भी लीपापोती कर रही है। अभाविप कार्यकर्ताओं ने इस प्रकरण की जांच कराकर इस मामले में आरोपियों के विरुद्ध के कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस अवसर पर अक्षय फौजी, आकाश भारती, राकेश, शिव कुमार, यश, किंशुक, प्रथम, सागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें