थानाभवन गुघाल मेले आयोजित दंगल में कुश्ती लड़ते पहलवान । संवाद
थानाभवन। मेला गुघाल में चल रहे ऐतिहासिक दंगल पहलवानों ने दमखम दिखाया। लोगों ने पहलवानों का उत्साहवर्धन किया।
शनिवार को कुश्ती के मुकाबले में अबूबक्र पहलवान (जलालाबाद) ने सन्नी पहलवान (सोनीपत) को हराकर 700 रुपये की इनामी कुश्ती अपने नाम की। दर्शकों ने अबूबक्र के शानदार दांव की जमकर सराहना की। जाकिर पहलवान (जलालाबाद) और विक्रांत पहलवान (सोनीपत) के बीच 1100 रुपये की कड़ी टक्कर वाली कुश्ती बराबरी पर छूटी। दोनों पहलवानों ने जमकर दमखम लगाया, मगर कोई विजेता तय नहीं हो सका।
जावेद पहलवान (गंगोह) ने अखाड़े में शानदार प्रदर्शन करते हुए वक्षित पहलवान (सोनीपत) को पटखनी दी और 1500 रुपये की इनामी कुश्ती जीतकर भीड़ से खूब वाहवाही लूटी। आरिश पहलवान (लुहारी) और कार्तिक पहलवान (छपरौली) के बीच 500 रुपये की कुश्ती बराबरी पर रही। दोनों के बीच लंबे समय तक संघर्ष देखने को मिला।
अक्षय पहलवान (मुजफ्फरनगर) ने साहिल पहलवान (सोनीपत) को हराकर 1500 रुपये की इनामी कुश्ती जीती। इस मुकाबले ने दर्शकों को खासा रोमांचित किया। सावेज पहलवान (जलालाबाद) और मनीष पहलवान (सोनीपत) के बीच 700 रुपये की कुश्ती बराबरी पर समाप्त हुई। शाकिर पहलवान (भैसानी) और विनायक पहलवान (सोनीपत) के बीच भी 700 रुपये की कुश्ती बराबरी पर रही।