कैराना लोकसभा और शामली जिला भाजपा अनुसूचित मोर्चा के सम्मेलन में राज्यसभा सदस्य कांता कर्दम ने भाजपा सरकार की पांच साल की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि इन पांच सालों में भारत एक मजबूत ताकत बनकर उभरा है। देश में विकास हुुआ है। उन्होंने कहा कि विकास के बूते ही मतदाता एक बार फिर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाएंगे। विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने कहा कि भाजपा सरकार में सुरक्षा की भावना लोगों में बढ़ी है। आज लोग रात को दरवाजे खोलकर भी बेफिक्र होकर सोते हैं। पलायन करने वाले परिवार लौट रहे हैं।
मंगलवार को आर्य समाज धर्मशाला में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित मोर्चा सम्मेलन में मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य कांता कर्दम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में विदेशों में देश की साख बढ़ी है। उन्होंने भाजपा सरकार की योजनाओं का गुणगान किया। कहा कि सरकार ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को आगे बढ़ाते हुए महिलाओं को सम्मान दिया। भाजपा की महिला नेता मृगांका सिंह ने कहा कि भाजपा का नारा सबका साथ सबका विकास के तहत भाजपा ने महिलाओं को सम्मान देने का काम किया है।
कैराना में लौट रहे पलायन कर चुके परिवार
विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने 70 साल देश को लूटा है। आज तक किसी गरीब को आवास या गैस सिलिंडर नहीं दिए। महंगाई चरम सीमा पर थी। गुंडागर्दी का बोलबाला था। भाजपा सरकार में सुरक्षा की भावना बढ़ी है। आज लोग रात को दरवाजे खोलकर भी बेफिक्र होकर सोते हैं। पलायन करने वाले परिवार लौट रहे हैं।
भाई-भतीजावाद खत्म किया : मनोज वाल्मीकि
सफाई आयोग के सदस्य मनोज वाल्मीकि ने कहा कि चाहे सपा हो या बसपा की सरकार सबने अपना हित साधा और देश को लूटा। भाई-भतीजों और रिश्तेदारों को अरबपति बना दिया। केवल नरेंद्र मोदी ने भाई-भतीजावाद खत्म किया है। सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा घनश्याम पारचा और संचालन अनुराग शर्मा ने किया। इस मौके पर प्रविता रूबी चौधरी जिला महामंत्री महिला मोर्चा, रितू गुप्ता अध्यक्ष उन महिला मंडल, रणवीर सिंह राणा पूर्व विधायक सिवालखास , हरबीर मलिक, अरविंद संगल पूर्व चेयरमैन शामली ,भाजपा जिलाध्यक्ष पवन तरार, राजेश वाल्मीकि अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा सहारनपुर, रामजी लाल कश्यप, जिला महामंत्री रवि गोयल, विशेष सरोहा, अजय बंसल, दीपक चंद्रा, सुनील जाटव, रवि गहलोत, बादल, ब्रजेश वाल्मीकि, डाक्टर गजराज चौहान, अमित गोयल, जितेंद्र चौहान, ठाकुर वीरपाल, सुनील बंसल,बिजेंद्र कश्यप, सोनित कश्यप आदि मौजूद थे।