शामली के वीवी डिग्री कॉलेज में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेते छात्र-छात्राएं।
- फोटो : SHAMLI
फ्रीडम रन में आरती, आकाश रहे प्रथम
शामली। वीवी स्नात्कोत्तर महाविद्यालय शामली में राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम एवं द्वितीय इकाई के संयुक्त तत्वावधान में फ्रीडम रन का आयोजन किया गया। जिसमें आरती और आकाश प्रथम रहे।
शुक्रवार को आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम का शुुुुभारंभ कालेज की प्राचार्या डॉ. मंजू मगन व सह जिला नोडल अधिकारी डॉ. भूपेंद्र कुमार, राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. छवि, द्वितीय इकाई के कार्यक्रम अधिकारी गिरीश नारायण यादव ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। फ्रीडम रन कालेज परिसर से शुरू होकर माजरा रोड से होते हुए पुन: कालेज पहुंचकर संपन्न हुआ।
फ्रीडम रन में छात्राओं में आरती प्रथम, आयुषी गौड़ द्वितीय व शालू तृतीय स्थान पर रहीं। छात्राओं में आकाश कुमार प्रथम, अजय कुमार द्वितीय और सौरभ कुमार तृतीय स्थान पर रहे। इस अवसर पर डॉ. प्रताप कुमार, पूूजा राय, जयविंदर तोमर, डॉ. बबली, नारायण सिंह और निर्भय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद