शुक्रवार को आई आंधी से आम की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। ग्रामीण क्षेत्रों बिजली पोल और तार क्षतिग्रस्त होने से बिजली पूूरी रात ठप रही। दोपहर बाद ही बिजली आपूर्ति बहाल हो पाई।
शुक्रवार की शाम को आंधी के साथ बारिश आई थी। कई स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई थी। इससे जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली थी, वहीं बागवानों भी भारी नुकसान की आशंका जताई गई थी। बाग ठेकेदारों के मुताबिक आंधी और ओलावृष्टि से आम की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। जिला उद्यान अधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि आंधी के कारण 20 से लेकर 25 प्रतिशत तक आम की फसल को नुकसान हुआ। बधेव निवासी किसान अक्षय कुमार का कहना है कि आंधी से आम झड़ जाने से मंडी में कम लागत मिल पाई है। अभी आम छोटा होने से अमचूर व चटनी बन सकती है।
उधर, बिजली के खंभे और तार क्षति ग्रस्त हो जाने से कई गांवों में पूरी रात बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे ग्रामीणों को अंधेरा में रहना पड़ा। गढ़ीपुख्ता क्षेत्र में मालैंडी गांव में आंधी से बिजली के खंभे क्षति ग्रस्त हो गए। शनिवार को दोपहर बाद ही बिजली आपूर्ति बहाल हो पाई है।