फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: 10वीं में आदित, 12वीं में अभय जिला टॉपर

Fri, 01 May 2026 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली में  शहर के सेंट फ्रांसिस स्कूल में परीक्षा परिणाम घोषित होने पर खुशी मनाते  मेधावी छात्र - फोटो : परिणाम आने के बाद खुशी मनातीं छात्राएं।
विज्ञापन
शामली। सीआईएससीई का 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम बृहस्पतिवार को जारी हुआ। शामली के सेंट फ्रांसिस स्कूल के आदित ने 10वीं 98.8 प्रतिशत और अभय मलिक ने 12वीं में 98 प्रतिशत अंकों के साथ जिला टॉप किया।
विज्ञापन

परिणाम देख छात्र-छात्राएं उत्साहित नजर आए। स्कूल से लेकर घर तक मिठाई बांटी गई। शिक्षकों व प्रधानाचार्य को मिठाई खिलाकर वाहवाही बटोरी। शिक्षकों ने टॉपर्स को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
10वीं में दूसरा स्थान शामली की छात्रा वनिशा मित्तल व अवनी मित्तल ने 97.4 प्रतिशत अंकों के साथ प्राप्त किया। तृतीय स्थान पर शामली के छात्र देवांश गर्ग और ध्रुव चौधरी 97 प्रतिशत के साथ रहे। 12वीं में दूसरे स्थान कांधला की आराध्या जैन 97.25 प्रतिशत व तृतीय स्थान अर्पित चंद्रा ने 97 प्रतिशत अंकों के साथ रहे।
विज्ञापन

परीक्षा परिणाम के साथ ही छात्र-छात्राएं परिजनों के साथ मिठाई लेकर स्कूल पहुंचना शुरू हो गए। सभी टॉपर्स को शिक्षकों और स्कूल प्रधानाचार्य फादर जोश थकेल ने बधाई देते हुए आगे भी इसी तरह आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया।
इस दाैरान स्कूल से लेकर घर तक मिठाई बंटने के साथ ही उत्सव मनाया गया। लोगों ने टाॅपरों के घर पहुंचकर बंधाई दी और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए जिले का नाम रोशन करने की सीख दी। (संबंधित समाचार और फोटो पेज छह पर भी)

शामली में  शहर के सेंट फ्रांसिस स्कूल में परीक्षा परिणाम घोषित होने पर खुशी मनाते  मेधावी छात्र- फोटो : परिणाम आने के बाद खुशी मनातीं छात्राएं।

शामली में  शहर के सेंट फ्रांसिस स्कूल में परीक्षा परिणाम घोषित होने पर खुशी मनाते  मेधावी छात्र- फोटो : परिणाम आने के बाद खुशी मनातीं छात्राएं।

शामली में  शहर के सेंट फ्रांसिस स्कूल में परीक्षा परिणाम घोषित होने पर खुशी मनाते  मेधावी छात्र- फोटो : परिणाम आने के बाद खुशी मनातीं छात्राएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें