फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: आधार की मुश्किलें ...भीड़ से बचना है तो 200 दो, वरना लाइन में लगो

विज्ञापन
विज्ञापन
- आधार कार्ड बनाने और मोबाइल नंबर अपडेट के नाम पर बीआरसी बनत से कैराना तक मनमानी फीस का खेल
विज्ञापन


- विभागीय अधिकारी बने अनजान

बिल्लू मलिक/ प्रदीप वर्मा

शामली/कैराना। सरकार जहां आम जनता को निशुल्क और कम शुल्क पर आधार कार्ड संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराने का दावा करती है, वहीं जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल उलट है। शामली और कैराना में स्टिंग के दौरान खुलासा हुआ कि आधार कार्ड बनाने और अपडेट करने के नाम पर 200 रुपये तक की वसूली खुलेआम की जा रही है। कर्मचारियों का सीधा कहना है भीड़ से बचना है तो पैसे दो, वरना लाइन में लगो। दो दिन तक की गई पड़ताल में सामने आया कि जिले के कई बैंक, आधार केंद्र और बीआरसी में मनमानी वसूली हो रही है।
- स्थान : इंडियन बैंक, बुढ़ाना रोड (शामली)
संवाददाता : नया आधार कार्ड बनवाना है, कितने रुपये लगेंगे?
कर्मचारी : 100 रुपये दे देना।

संवाददाता : इतने ज्यादा क्यों?
कर्मचारी : यहां बिना भीड़ के बन जाएगा, वरना कहीं और जाकर लाइन में लगो।

- स्थान: नाला पटरी, शामली आधार सेंटर
नया आधार कार्ड : 200 रुपये

मोबाइल नंबर बदलना : 150 रुपये

कर्मचारी का दावा : भीड़ में समय खराब मत करो, पैसे दो और तुरंत काम करवा लो।

स्थान : कैराना : पोस्ट ऑफिस बंद, निजी सेंटर पर लूट
नगर में पोस्ट ऑफिस का आधार केंद्र 25 दिन से बंद पड़ा है। पालिका के पास शास्त्री स्कूल के एक कमरे में चल रहे निजी केंद्र पर बच्चों के निशुल्क आधार कार्ड के भी 150 से 200 रुपये तक वसूले जा रहे हैं। जन्मतिथि और फोटो बदलवाने पर भी यही दर वसूली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थान : बीआरसी बनत
नया आधार कार्ड : 30 रुपये (जबकि बच्चों के लिए बिल्कुल मुफ्त)

मोबाइल नंबर अपडेट : 70 रुपये

कर्मचारी ने साफ कहा - यही फीस है, कम में नहीं होगा।

- यह बोले लोग
दरबार खुर्द की मीरा ने कहा कि जन्मतिथि बदलने पर 200 रुपये वसूले गए।

कैराना के छड़ियान मोहल्ले के नासिर हसन ने कहा कि : बेटे का आधार अपडेट कराने के लिए 200 रुपये दिए। कहने के बावजूद कम रुपये नहीं किए गए।

मन्ना माजरा के सरवर ने कहा कि जन्मतिथि बदलवाने पर 200 रुपये व 10 रुपये फॉर्म के नाम पर वसूले गए।

मुल्तानियान के कासिम का कहना है कि पत्नी की फोटो बदलवाने पर 200 रुपये मांगे गए। हालांकि मैंने रुपये नहीं दिए।

यह है तय शुल्क
बच्चों का नया आधार कार्ड : बिल्कुल मुफ्त

ई-केवाईसी : 100 रुपये

मोबाइल नंबर/जन्मतिथि अपडेट : 50 रुपये

स्पष्ट है कि जमीनी स्तर पर इन नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैंं।
-
इन्होंने कहा

अवैध रूप से वसूली करने वाले आधार सेंटर संचालकों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई कराई जाएगी। वसूली किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मामले में जांच बैठा दी गई है। -हर्ष कुमार, ई डिस्टि्रक मैनेजर, शामली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें