फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबकारी विभाग ने की छापामारी

Thu, 02 Feb 2017 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली में पकड़ी गई अवैध शराब। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली। आबकारी ने बुधवार को यमुना खादर क्षेत्र में छापामारी की। टीम ने कई गांवों में छापा मारकर वहां से एक हजार लीटर कच्ची शराब तथा दस हजार लीटर लहन बरामद कर  लिया। बुधवार को आबकारी टीम ने आबकारी निरीक्षक रमाशंकर सिंह, विपिन मैनवाल, अरुण कुमार ने पुलिस  बल के साथ झिंझाना क्षेत्र में गांव मस्तगढ़, खानपुर कलां, खानपुर जाटान, दूधली, सींगरा एवं आसपास के क्षेत्रों में अवैध शराब के खिलाफ ताबड़तोड़ दबिश  दी।
विज्ञापन


आबकारी ने मौके से एक हजार कच्ची शराब बरामद की। इसके अलावा करीब दस हजार किलोग्राम लहन भी मौके पर पाया गया, जिसकों टीम ने वहीं पर नष्ट कर दिया। टीम ने मौके से शराब  बनाने की  भट्टी को तहस नहस करते हुए शराब बनाने के उपकरण भी बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें