फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: कांधला में युवक के खाते में कई राज्यों से आए 1.39 लाख रुपये, प्राथमिकी दर्ज

Fri, 11 Sep 2026 01:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। कांधला निवासी युवक के खाते में अलग अलग राज्यों से साइबर ठगी की रकम भेजी जा रही थी।
विज्ञापन

समन्वय पोर्टल पर मिली शिकायत के बाद अलग-अलग राज्यों से 1.39 लाख रुपये की रकम आने का मामला सामने आया है। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने जांच के बाद खाताधारक की पहचान कांधला निवासी मुशर्रफ हसन पुत्र रफाउल हसन के रूप में की है। पुलिस ने उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम थाने के उपनिरीक्षक राहुल सांगवान ने मामले की जांच की। जांच में सामने आया कि बैंक ऑफ बड़ौदा के खाता संख्या 35810200000505 में 16 मई 2026 को अलग-अलग राज्यों से रकम आई। इसमें कर्नाटक से 1,000, असम से 9,123, बिहार से 1,999 और 4,000, गुजरात से 1,000, 150 और 1,400, हरियाणा से 23,023, ओडिशा से 30,000, राजस्थान से 6,000, उत्तर प्रदेश से 49,990, पश्चिम बंगाल से 5,000 और 5,000 तथा छत्तीसगढ़ से 1,500 रुपये शामिल हैं। इन सभी रकम को मिलाकर खाते में 1,39,185 रुपये आए।
विज्ञापन

बैंक से मिली जानकारी के आधार पर खाताधारक मुशर्रफ हसन निवासी वार्ड नंबर 16, कांधला, शामली की पहचान हुई। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें