फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: हाईवे पर स्काॅर्पियो की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र में सिंभालका बाईपास के निकट रात हाईवे को पार कर रहे 35 वर्षीय युवक की स्कार्पियो की टक्कर लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। ढाबा संचालक की तरफ से शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव सिंभालका बाईपास उपरिगामी पुल के निकट एक युवक शुक्रवार देर रात करीब ढ़ाई बजे सड़क पार कर रहा था। उसी समय बनत की तरफ से आ रहे अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर मारकर गंभीर घायल कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को एंबुलेंस से सीएचसी शामली ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के बाद आरोपी चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
शव देखने से लग रहा है कि मृतक किसी के यहां नौकरी करता हो या फिर मजदूरी का कार्य करता हो। शव की पहचान होने के बाद ही सही पता चल सकेगा। इस संबंध में सिंभालका बाईपास उपरिगामी पुल के निकट अस्थाई ढाबा चलाने वाले गांव सिंभालका निवासी अमित कुमार की तरफ से शहर कोतवाली में अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस की जांच में युवक की मौत स्कार्पियो की टक्कर से होना सामने आया है। पुलिस स्कार्पियो व उसके चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें