उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद के गढ़ रोड स्थित पीके होटल में एक युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी लगने पर नौचंदी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर नौचंदी प्रेमचंद शर्मा ने बताया कि युवक की पहचान रोहित (32) के रूप में हुई। मृतक युवक हापुड़ की पन्ना कॉलोनी का रहने वाला था। वह मेरठ में एक कॉलेज से एलएलबी कर रहा था। पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दे दी है।