Shamli News : पूजा ससुराल वालों का उत्पीड़न सहन न कर सकी। उसने एक झटके में ही अपनी दुनिया उजाड़ ली। बताया गया कि एक साल पहले महिला के पति की मौत हो गई थी। अब ससुराल वाले दहेज के लिए उत्पीड़न कर रहे थे।
शामली जनपद में शहर के मोहल्ला कमला कॉलोनी में विवाहिता ने ससुराल वालों के लगातार दहेज मांगने से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
बागपत के जौहड़ी गांव निवासी पूजा की शादी शामली की कमला कॉलोनी निवासी विवेक के साथ हुई थी। लेकिन एक वर्ष पूर्व उसके पति विवेक की बीमारी के चलते मौत हो गई थी।
Trending Videos
पूजा के पिता महेश कुमार का आरोप है कि पति के मरने के बाद ससुर रामपाल, सास मंजू, देवर पंकज, देवरानी निधि व धीरज कार के साथ-साथ परिवार के लोगों से 10 लाख रुपये की मांग करने लगे।
पूजा के मना करने पर ससुराल वाले उसके साथ मारपीट करते थे और उसका लगातार उत्पीड़न कर रहे थे। इससे परेशान होकर मंगलवार की रात को पूजा ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
सूचना पाकर कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पिता की तहरीर पर ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर ससुराल वालों पर कार्रवाई की जाएगी।