शामली में झिंझाना क्षेत्र के गांव गुज्जरपुर में पड़ोसियों द्वारा बछिया चोरी का आरोप लगाने से आहत होकर महिला ने सल्फास का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों द्वारा महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। मृतका के पति द्वारा गांव के ही चार लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया गया है।
बुधवार की देर रात मुरसलीन पुत्र कामिल निवासी गांव खंद्रावली हाल निवासी गांव गुज्जरपुर ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि गांव के ही तौसीद पुत्र ताहिर की एक सप्ताह पूर्व कोई बछिया चोरी कर ले गया था, जिसको लेकर तौसीद और तीन अन्य ने पत्नी अफसाना पर चोरी का आरोप लगाते हुए मारपीट कर दी थी। आरोप है कि उसके बाद से पत्नी गुम रहने लगी थी और परेशान थी।