Shamli News : शामली में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौके पर पहुंचे भाई ने बहन की लाश को देखा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। पीड़ित भाई का कहना है कि दहेज के लिए ससुराल वालों ने उसकी बहन को मार डाला।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
शामली में गढ़ीपुख्ता के पेलखा गांव में बुधवार की देर रात जहरीले पदार्थ के सेवन से संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई। मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज की खातिर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
बागपत के दोघट निवासी गोपाल ने बताया कि उन्होंने करीब साढ़े तीन साल पहले बहन लक्ष्मी की शादी पेलखा गांव निवासी युवक के साथ की थी। बताया कि बुधवार की देर रात सूचना मिली कि लक्ष्मी का शव ससुराल में पड़ा है। गोपाल मौके पर पहुंचा। रात दो बजे मामले की सूचना पुलिस को दी।
Trending Videos
आरोप है कि पिछले काफी समय से पति और ससुराल के अन्य लोग दहेज की खातिर बहन को परेशान कर रहे थे। मना करने पर कई बार उसकी पिटाई भी की गई। कहा कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ही ससुरालियों ने जहरीला पदार्थ देकर बहन को मार डाला और मौके से फरार हो गए।
उधर, मामले की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गढ़ीपुख्ता थाना प्रभारी का कहना है कि परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
ससुराल के लोग बहन से नहीं करने देते थे बात
गोपाल ने बताया कि उसकी बहन को पिछले काफी समय से ससुराल के लोग मायके वालों से नहीं मिलने दे रहे थे। हर बार कहने पर टाल मटोल कर दी जाती थी। पड़ोसी ने ही बहन की मौत की सूचना उन्हें कॉल कर दी।