फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलम लौटने पर अनुरोध का जोरदार स्वागत

विज्ञापन
शामली जिले के एलम में निशानेबाज अनुरोध पंवार का स्वागत करते लोग। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। दक्षिणी अमेरिका के लीमा में हुए विश्व पैरा निशानेबाजी-2021 में रजत पदक जीतकर एलम कस्बे में पहुंचने पर अनुरोध पंवार का लोगों ने फूूल बरसाकर भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन

एलम के पूर्व विधायक रतन पाल पंवार के पुत्र और एलम की वर्तमान चेयरपर्सन डॉ. दीपा पंवार के भाई अनुरोध पंवार दस खिलाड़ियों वाली टीम के साथ दक्षिणी अमेरिका के लीमा में हुए विश्व पैरा निशानेबाजी-2021 में शामिल होने गए थे, जहां 25 एमएम पिस्टल में 547 अंकों के साथ उन्होंने रजत पदक हासिल किया। एलम पहुंचने पर अनुरोध का फूूल बरसाकर स्वागत किया। ढोल नगाड़ों के साथ जुलूस के रूप में अनुरोध घर पहुंचे। घर पहुचने पर अनुरोध की बहन दीपा पंवार, पिता रतनपाल पंवार और मां खुश नजर आए। उनका कहना था कि अनुरोध के रजत पदक जीतने से कस्बावासियों का सीना गर्व से चौड़ा हो गया। उन्होंने कोच सुभाष राणाका आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें