फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक किमी लंबे फ्लाईओवर से गुजरेंगे वाहन

Wed, 02 Mar 2016 12:48 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए मेरठ- करनाल मार्ग पर शहर के बीच से एक किमी लंबा फ्लाईओवर बनाया जाएगा। जिला प्रशासन ने फ्लाईओवर बनाने की कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग पैदल एवं वाहनों का 72 घंटे सर्वे कराने की तैयारी में जुट गया है।
विज्ञापन


मेरठ-करनाल मार्ग पर शहर के विजय चौक से लेकर बुढ़ाना रोड रेलपार तिराहे तक फोरलेन निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण प्रस्ताव को शासन से स्वीकृति नहीं मिलने से शहर के अंदर मौके पर दस मीटर चौड़ी भूमि में फोरलेन का कार्य किया जा रहा है। जाम से मुक्ति दिलाने के लिए शहर के आर के इंटर कालेज से लेकर बुढ़ाना रोड तिराहे से आगे तक एक किमी फ्लाईओवर तैयार करने की कसरत जिला प्रशासन ने शुरू कर दी है।

जिला प्रशासन पहले मेरठ-करनाल रोड पर पैदल यात्रियों एवं वाहनों का 72 घंटे का सर्वेक्षण लोकनिर्माण विभाग से कराने की तैयारी में है। जिला प्रशासन पहले 72 घंटे के माध्यम से जानकारी करा रहा है कि शहर के अंदर बुढ़ाना रोड से कितने पैदल यात्री एवं वाहन गुजरते है। दिल्ली-हापुड की तर्ज पर बनने वाला फ्लाईओवर का दिल्ली की कंपनी को शामली बुलाकर मौके का सर्वेक्षण कराकर डिजाइन व इस्टीमेट तैयार कराएगी। फ्लाईओवर पर आने वाली लागत का आंकलन करके शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन


डीएम ओपी वर्मा ने बताया कि शहर के अंदर उपलब्ध दस मीटर भूमि में फ्लाईओवर का निर्माण कराया जाएगा। फ्लाईओवर सड़क के मध्य दो मीटर पिलर खड़े किए जाएंगे। पिलर को ऊपर ले जाकर फ्लाईओवर का रूप दिया जाएगा। सड़क के दोनों ओर चार-चार मीटर की लेन पर वाहन शहर के अंदर से गुजरेंगे।

नदियों पर बनेंगे तीन सेतु
शामली। मेरठ-करनाल फोरलेन पर जिले में दस करोड़ 97 लाख के तीन सेतु बनाए जाएंगे। इन सेतु का इस्टीमेट लोकनिर्माण विभाग ने उत्तर प्रदेश शासन को भेजकर धनराशि मांगी है।

मेरठ-करनाल मार्ग पर काबड़ौत गांव के पास कृष्णा नदी पर 54 मीटर लंबा सेतु छह करोड़ 33 लाख रुपये, झिंझाना से आगे काठा नदी पर 78 किमी की दूरी पर 30 मीटर लंबे सेतु की लागत तीन करोड़ पांच लाख रुपये आएगी। ग्राम मुंडेट के पास 67 किमी दूरी पर पूर्वी यमुना नहर के सेतु की लागत एक करोड़  59 लाख रुपये आएगी। यहां 39.8 मीटर लंबा सेतु का निर्माण किया जाएगा।

लोकनिर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एसपी सिंह ने बताया कि मेरठ-करनाल फोरलेन के मानक के अनुसार इन सेतु का दस करोड़ 97 लाख रुपये की   धनराशि का इस्टीमेट तैयार कराकर लोक निर्माण विभाग ने उत्तर प्रदेश शासन को भेज दिया है।  फोरलेन का कार्य पूरा होने के बाद शासन से धनराशि स्वीकृत होने के बाद निर्माण कराया जाएगा। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें