फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: चीनी के बोरों से लदी ट्रैक्टर- ट्रॉली खेत में पलटी, चालक की मौत, पुत्र घायल

Fri, 01 May 2026 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
गंगारामपुर के पास पलटी ट्रैक्टर ट्राली। संवाद
विज्ञापन
चौसाना। गांव गंगारामपुर के पास चीनी के बोरों से लदी ट्रैक्टर- ट्रॉली असंतुलित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। ट्रैक्टर के नीचे दबकर चालक मुकीम (45) की मौत हो गई जबकि उसका पुत्र फिरोज (18) गंभीर घायल हो गया।
विज्ञापन

कस्बा जलालाबाद के मोहल्ला मोहम्मदीगंज निवासी मुकीम व उसका पुत्र फिरोज ऊन चीनी मिल से बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली में किराए पर चीनी के बोरे लादकर हरियाणा के पानीपत जा रहे थे। ट्रैक्टर को मुकीम चला रहा था। जब वे ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर गांव गंगारामपुर के निकट पहुंचे तो सामने से आए किसी वाहन को बचाते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली असंतुलित होकर सड़क किनारे खेत में गिरकर पलट गई। ट्रैक्टर के नीचे पिता-पुत्र दब गए। आसपास के लोगों ने दोनों पिता-पुत्र को ट्रैक्टर के नीचे से निकाला। एंबुलेंस से दोनों को गंभीर हालत में ऊन सीएचसी ले जाया गया, जहां पर चिकित्सक ने मुकीम को मृत घाेषित कर दिया। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। हादसे में जहां ट्रैक्टर कई हिस्सों में टूट गया, वहीं चीनी के बोरे खेत में बिखर गए। हादसे के बाद परिजनों में गम का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें