जिपं अध्यक्ष चुनाव के लिए बनाई रणनीति
शामली। रालोद और सपा नेताओं ने जिला पंचायत सदस्यों के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए रणनीति बनाई। सभी ने गैर भाजपाई जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने पर जोर दिया। विपक्षी दलों ने 11 सदस्यों के बैठक में शामिल होकर समर्थन देने का दावा किया है।
रविवार को नगर के एक बैंक्वेट हाल में आयोजित बैठक में रालोद जिलाध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन के अलावा वरिष्ठ रालोद नेता अमीर आलम खान, राजेश्वर बंसल, अशरफ़ अली ख़ान, ऋषिराज राझड़, सपा नेता शेर सिंह राणा आदि शामिल हुए। जिलाध्यक्ष ने बताया कि बैठक में रालोद एवं सपा समर्थितों के अलावा निर्दलीय 11 जिला पंचायत सदस्य शामिल हुए। सभी ने गैर भाजपाई जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने के लिए एकजुट रहने की बात कही। जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रत्याशी को लेकर मंथन चल रहा है। शीघ्र ही प्रत्याशी की भी घोषणा कर दी जाएगी।