फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक तीन दुकानों में घुसा, लाखों का नुकसान

Fri, 07 Mar 2025 12:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
थानाभवन दुकान में घुसा रेत से भारा ट्रक । संवाद
विज्ञापन
शामली, थानाभवन। बृहस्पतिवार तड़के करीब तीन बजे सहारनपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक कस्बे में चरथावल बस स्टैंड पर खड़ी पिकअप और दूध के कैंटर को टक्कर मारते हुए तीन दुकानों में जा घुसा। जिससे तीनों दुकानों में लाखों का नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि उस समय दुकानें बंद थीं और आसपास भी कोई नहीं था वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

हादसे के दौरान ट्रक ने पहले दूध के कैंटर और केले के गोदाम पर केला उतारने आई पिकअप को जोरदार टक्कर मारी, फिर बेकाबू होकर सड़क किनारे बनी तीन दुकानों नूर ट्रेडर्स, चांद ऑटो स्पेयर पार्ट्स, शफीर की खाद की दुकान में जा घुसा। इस टक्कर से दुकानों के शटर, काउंटर व अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। गनीमत रही कि घटना के वक्त सड़क पर कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ी जनहानि होने से बच गई।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया। हादसे के बाद चालक ट्रक को छोड़कर भाग गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें