फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पांच करोड की लागत से बनेगा छह शूट का विशिष्ट-अति विशिष्ट विश्राम गृह

Sat, 04 Apr 2026 12:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। नवीन जिला मुख्यालय पर विशिष्ट और अतिविशिष्ट अतिथियों के लिए विश्राम गृह बनाया जाएगा। यह विश्राम गृह बीएसए कार्यालय के सामने एक हेक्टेयर भूमि में प्रस्तावित है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग को लखनऊ से विश्राम गृह का डिजाइन मिल चुका है। विभागीय अधिकारियों द्वारा अब करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से इसका एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है। पूर्वी यमुना नहर के किनारे गोहरनी गांव के जंगल क्षेत्र में नवीन कलक्ट्रेट परिसर विकसित किया जा रहा है। यहां विकास भवन, कलक्ट्रेट, बीएसए-डीआईओएस कार्यालय, जिला पंचायत, एआरटीओ, एसपी कार्यालय, पुलिस लाइन, सैनिक परिषद, जिला गन्ना अधिकारी व जीएसटी कार्यालय समेत कई विभाग स्थापित किए जा रहे हैं।
नवीन कलक्ट्रेट शुरू होने के बाद विकास भवन से भैंसवाल रोड को जोड़ने के लिए 14 मीटर चौड़ा फोरलेन मार्ग भी बनाया जा रहा है। इसके लिए भूमि समतलीकरण का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड शामली के अधिशासी अभियंता राजकुमार सिंह ने बताया कि बीएसए कार्यालय के सामने एक हेक्टेयर भूमि में छह सूट का विशिष्ट-अतिविशिष्ट अतिथियों के लिए विश्राम गृह बनाया जाएगा। डिजाइन प्राप्त हो चुका है और विभागीय टीम एस्टीमेट तैयार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें