फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में 15 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुठभेड़ में 15 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

शामली। थाना झिंझाना पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 15 हजार रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से तमंचा, कारतूस, चोरी की बाइक और डोडा पोस्त बरामद किया। बदमाश जानलेवा हमले के मामले में वांछित चल रहा था।
विज्ञापन

एसपी नित्यानंद राय ने बताया कि शुक्रवार रात थाना झिंझाना पुलिस ऊन रोड पर ईंट भट्ठे के निकट वाहनों की चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान बाइक पर आए युवक को रुकने का इशारा किया गया तो बाइक सवार ने पुलिस टीम पर फायर करते हुए भागने का प्रयास किया। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। उसके कब्जे से तमंचा, तीन कारतूस, चोरी की बाइक और करीब साढ़े चार किलो डोडा पोस्त बरामद हुआ। पकड़े गए बदमाश का नाम विनोद निवासी गांव हरसाना, थाना झिंझाना है। एसपी के मुताबिक वह जानलेवा हमला करने की घटना में वांछित चल रहा था। उस पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पकड़े गए बदमाश के विरुद्ध थाना झिंझाना में पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें