कैराना में बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में रैली निकालते विश्व हिंदू रक्षा संगठन
कैराना। बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में विश्व हिंदू रक्षा संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने विरोध में रैली निकाली। इस दौरान बांग्लादेश के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की गई।
शनिवार दोपहर बनखंडी महादेव मंदिर से विश्व हिंदू रक्षा संगठन के जिला अध्यक्ष अनमोल मित्तल के नेतृत्व में रैली निकाली । इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, वंदे मातरम, बांग्लादेश मुर्दाबाद और हिंदुओं पर अत्याचार बंद करो के नारे लगाए। विरोध रैली बनखंडी महादेव से शुरू होकर गौशाला भवन रोड, चौक बाजार, बाजार बेगमपुरा होते हुए शामली बस स्टैंड के पास पालिका मार्केट पर जाकर संपन्न हुई। संगठन के जिला उपाध्यक्ष आशीष सैनी, जिला सचिव धैर्य वर्मा, जिला संयोजक सागर कुमार, जिला महामंत्री शगुन बंसल, शुभम बंसल, आदि जैन, कृष, अशोक कुमार, शगुन मित्तल आदि मौजूद रहे।