फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दान करने वाला मनुष्य भगवान का प्रिय होता है : किरण चंद्र महाराज

विज्ञापन
ढ़ीपुख़्ता में स्थित श्री हनुमान धाम पर भागवत कथा करते किरण चंद्र महाराज । संवाद
विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता। कसबे के हनुमान धाम में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन कथावाचक संत किरण चंद्र महाराज ने कलयुग के उदय चरण की कथा सुनाकर श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। महाराज श्री ने कहा कि कलयुग का मौजूदा समय दान वाला चल रहा है। दान करने वाला मनुष्य भगवान का प्रिय है। दान करने से मनुष्य संसार रुपी नैया से पार हो जाता है। भगवान की शरण में पहुंचता है।
विज्ञापन

कहा कि महाभारत काल में राजा परीक्षित अपने रथ पर सवार होकर जा रहे थे। रास्ते में परीक्षित महाराज ने देखा कि एक काला पुरुष हाथ में डंडा लेकर बैल को बुरी तरह से पीट रहा था। बैल के तीन पैर तोड़ डाले। बैल बुरी तरह से चिल्ला रहा था, हालांकि बैल शास्त्रों में धर्म का प्रतीत माना जाता है। धर्म के चार चरण माने जाते हैं। पहला चरण सत्य, दूसरा चरण तप , तीसरा चरण दया का ,चौथा चरण दान का माना गया है। अब दान वाला चरण का कलियुग चल रहा है। दान की महिमा बहुत बड़ी मानी गई है ।
इस दौरान श्री सनातन हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार तोमर, सूरजपाल उपाध्याय, सुरेश चौधरी ,सागर उपाध्याय, सुरेश कश्यप ,राजू सैनी, इंद्रपाल सिंह, हरवीर सिंह, चौधरी तेजपाल सिंह मौजूद रहे।

ढ़ीपुख़्ता में स्थित श्री हनुमान धाम पर भागवत कथा करते किरण चंद्र महाराज । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें