फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: यमुना में मिला क्षत-विक्षत शव, पुलिस ने मशक्कत कर बाहर निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। क्षेत्र के ग्राम साल्हापुर में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई जब यमुना नदी में लकड़ी इकट्ठा करने गए ग्रामीणों ने एक अज्ञात व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव देखा। अनुमान है कि शव यमुना की तेज लहरों के साथ बहकर यहां आया और कई दिनों से पानी में पड़ा हुआ था। यमुना का जलस्तर कम होने पर ही शव ग्रामीणों को दिखाई दिया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर चौसाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव यमुना बांध से लगभग डेढ़ किलोमीटर आगे दलदली क्षेत्र में फंसा हुआ था। वहां गहरा कीचड़ और पानी भरा होने के कारण पुलिस को शव तक पहुंचने में दो घंटे की कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिसकर्मियों को कीचड़ और पानी में पैदल चलकर शव तक पहुंचना पड़ा। पुलिस के अनुसार, शव की स्थिति अत्यंत क्षत-विक्षत थी। छाती का हिस्सा जंगली जानवरों या कुत्तों द्वारा नोचा गया था और पास पहुंचते ही तेज दुर्गंध फैल गई। शरीर पर कपड़े भी नहीं मिले। पुलिस ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें