फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती बस पर किया पत्थर से हमला, पलटने से बची

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। दिल्ली बस स्टैंड के निकट बृहस्पतिवार देर रात दिल्ली जा रही बस पर किसी व्यक्ति ने पत्थर से हमला कर दिया। हादसे के बाद बस अनियंत्रित हो गई, लेकिन चालक की सूझबूझ के चलते हादसा टल गया। घटना के संबंध में परिचालक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात रामपुर मनिहारन रोडवेज डिपो संख्या यूपी 11एटी 2744 सहारनपुर से दिल्ली के रवाना हुई थी। देर रात कांधला की सीमा में प्रवेश के दौरान किसी व्यक्ति ने पत्थर से हमला कर बस के शीशे को क्षतिग्रस्त कर दिया। पत्थर के हमले से चलती बस अनियंत्रित हो गई। किसी तरह बस के चालक ने बस को नियंत्रित करते हुए पलटने से बचा लिया। हादसे के बाद बस में बैठी सवारियों पुलिस के समक्ष हंगामा किया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर बस को गंतव्य के लिए रवाना कराया। परिचालक गांव पंजोखरा निवासी नरेंद्र ने अज्ञात व्यक्ति पर चलती बस पर पत्थर से हमला करने की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। पुलिस ने छानबीन के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को मौके से पकड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें