फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: चलती बाइक बनी आग का गोला, युवक ने कूदकर बचाई जान

विज्ञापन
हसनपुर लुहारी में बाइक में लगी आग। संवाद - फोटो : श्रावस्ती में कोयले की भट्ठी पर खाद्य पदार्थ बनाता कारीगर।
विज्ञापन
हसनपुर लुहारी (शामली)। हसनपुर लुहारी–जलालाबाद मार्ग पर नांगल तिराहे के निकट सोमवार को एक चलती बाइक में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि बाइक सवार युवक ने कूदकर अपनी जान बचा ली। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन


बघरा निवासी यैसर सोमवार को अपनी बाइक से जलालाबाद स्थित रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही वह नांगल तिराहे के पास पहुंचे, अचानक बाइक से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। यैसर ने बिना देर किए चलती बाइक से छलांग लगाई। कुछ ही पलों में बाइक पूरी तरह आग की लपटों में घिर गई।
मौके पर मौजूद राहगीरों ने पानी और मिट्टी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बाइक जल चुकी थी। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट या पेट्रोल लीकेज माना जा रहा है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें