फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: नकाबपोश ने महिला को चाकू से आतंकित कर लूट की, विरोध पर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
- शोर मचाने पर आरोपी छत के रास्ते भागा, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गढ़ीपुख्ता। गांव बुंटा में बुधवार दोपहर एक नकाबपोश युवक ने अकरम के घर में घुसकर महिला को चाकू से आतंकित करते हुए गहने लूट लिए। महिला ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की।
पीड़ित ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि दोपहर करीब 2:35 बजे एक नकाबपोश युवक छत के रास्ते सीढ़ियों से होते हुए घर में घुस गया। नकाबपोश ने अकरम के बेटे रिजवान की पत्नी रिजवाना का मुंह दबाकर नशीला पदार्थ सुंघाने की कोशिश की, फिर गर्दन पर चाकू रखकर गहने लूट लिए।
विज्ञापन

लूटे गए गहनों में कानों की पंजाबी बाली, दो छोटी बाली और गले का लॉकेट शामिल है। आरोपी ने महिला के साथ मारपीट भी की। रिजवाना ने साहस दिखाते हुए उसे धक्का दिया और सड़क पर निकलकर शोर मचा दिया। जिसके बाद थोड़ी देर में वह बेहोश होकर गिर गई।
विज्ञापन

रिजवान ने बताया कि शोर सुनकर पड़ोसी खालिद मौके पर पहुंचा, तब तक आरोपी छत के रास्ते से भाग चुका था। परिवार ने पास के सीसीटीवी फुटेज चेक करवाई, जिसमें एक युवक बाइक पर जाता हुआ दिखाई दिया। पुलिस का कहना है कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें