फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर निकाली भव्य शोभा यात्रा

Sun, 06 Sep 2026 12:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शहर के भलभ्रद मंदिर से निकाली गई शोभायात्रा में शामिल लोग। संवाद
विज्ञापन
शामली। श्री शिव बलभद्र मंदिर कमेटी की ओर से श्री कृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में बैंड-बाजों सुंदर झांकियों के साथ निकाली गई। शहर के बाजारों, व्यापारियों की ओर से शोभायात्रा का फूल बरसाकर और जगह-जगह प्रसाद वितरित करके स्वागत किया गया। शोभायात्रा को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन

शोभायात्रा का शुभारंभ रालोद के सदर विधायक प्रसन्न चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा शहर के बुढ़ाना रोड से शुरू होकर रोडवेज बसअड्डा, अजंता चौक, विजय चौक, फव्वारा चौक, वीवी इंटर कॉलेज रोड, वर्मा मार्केट, अग्रसैन पार्क शिव चौक रेलवे रोड, तालाब रोड, मिल रोड, शहर कोतवाली रोड होते हुए अस्पताल रोड, शामली के प्रमुख बाजारों से होती हुई बुढ़ाना रोड पर श्री बलभद्र मंदिर पर समाप्त हुई। शोभायात्रा में भगवान श्री कृष्ण समेत देवी देवता की सुंदर झांकियां एवं बैंड-बाजे शामिल रहे। शहर में जगह-जगह शोभायात्रा का फूल बरसाकर स्वागत किया। इस मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष संदीप संगल, सचिव अमित बंसल, कोषाध्यक्ष राजीव जटराणा आदि मौजूद रहे।

शहर के भलभ्रद मंदिर से निकाली गई शोभायात्रा में शामिल लोग। संवाद

शहर के भलभ्रद मंदिर से निकाली गई शोभायात्रा में शामिल लोग। संवाद

शहर के भलभ्रद मंदिर से निकाली गई शोभायात्रा में शामिल लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें