फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: श्री बालाजी जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा निकाली

Sat, 04 Apr 2026 12:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
थानाभवन में हनुमान जयंती पर  शोभायात्रा में सजी हनुमान जी की झांकी । संवाद
विज्ञापन
थानाभवन। नगर के प्राचीन भगवान श्री जगन्नाथ जी बालाजी धाम के तत्वाधान में जन्मोत्सव के पावन पर्व पर शोभायात्रा निकाली गई। धार्मिक झाकियों, बैंड बाजों, डीजे व ढोल नगाड़ों से सुसज्जित इस शोभायात्रा का नगर के कई गली-मोहल्लों में जनता ने पुष्प वर्षा, जल-पान व प्रसाद वितरण के साथ स्वागत किया।
विज्ञापन

शोभायात्रा का शुभारंभ पूर्व मंत्री सुरेश राणा और राजन सिंघल ने ज्योत प्रज्ज्वलित कर किया। मंदिर बालाजी धाम में स्थापित भगवान बालाजी की मूर्ति को रथ में विराजमान किया गया। धाम से शुरू हुई शोभायात्रा में भगवान गणेश, श्री राम दरबार, दुर्गा माँ, रामलला, खाटू श्याम, विष्णु भगवान-लक्ष्मीजी, शिव-पार्वती, पंचमुखी हनुमान, अघोरी, भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु आदि झांकियों ने नगरवासियों का मन मोह लिया।
मंदिर से चौंक बाजार, मैन बस स्टैंड, चरथावल बस स्टैंड, घंटा घर चौक, मोहल्ला शाहलाल, टंकी चौक, मोहल्ला खेल, नवीपुरा में शोभायात्रा का पुष्प वर्षा व प्रसाद वितरण के साथ भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन

शोभा यात्रा में दिव्यांश तायल, रितिक मलिक, सौरभ नारंग, शौर्य मित्तल, देवांश तायल, सुरेन्द्र गर्ग, देव तायल, डॉ. रामावतार गर्ग, संजय कश्यप, सुभाष कश्यप, अर्थव अग्रवाल, अक्षय गोयल, अश्वनी कुमार, शिवम तायल, गौरव अग्रवाल, दीपक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

थानाभवन में हनुमान जयंती पर  शोभायात्रा में सजी हनुमान जी की झांकी । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें