फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: झूठा परिवाद दायर कराने पर परिवादी पर एक हजार रुपये जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। न्यायालय जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग शामली ने कोरियर कंपनी पर बीमारी में खर्च हुए बिल और डाॅक्टर के दवा लिखे कागज गुम होने के मामले में झूठा परिवाद दायर कराने पर परिवादी पर एक हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया है।
शहर के टीचर्स काॅलोनी निवासी संदीप देशवाल ने जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग शामली में 20 मार्च 2018 को दायर परिवाद में बताया था कि 10 फरवरी 2018 को उसने डीटीडीसी एक्सप्रेस प्राइवेट लिमिटेड शामली के कार्यालय से कोरियर किया था। कोरियर में उसकी बहन की बीमारी में खर्च के बिल और डाॅक्टर द्वारा लिखी गई दवा के कागज थे। ये कागज उसे अपनी बहन के पति सुनील को विशाखापट्टनम भेजने थे।
विज्ञापन

सुनील कुमार विशाखापट्टनम में सीआईएसएफ के कार्यालय में कार्यरत है। सुनील कुमार को विभाग द्वारा उनके परिवार की बीमारी में हुए खर्च का असल बिल जमा करने थे। उसकी बहन की बीमारी के बिल करीब 40 हजार रुपये के कोरियर कराए थे, लेकिन कोरियर की प्राप्ति नहीं हो सकी। इसके बाद परिवादी ने कोरियर कंपनी बंगलुरू के अध्यक्ष एमडी शुभाशीष चक्रवर्ती को 22 फरवरी 2018 को ईमेल किया, जिसका कोई जवाब नहीं दिया गया। इस मामले में आयोग के अध्यक्ष हेमंत कुमार गुप्ता ने आदेश में कहा कि परिवादी अपने परिवाद को सिद्ध करने में असफल रहा और कोई अनुतोष प्राप्त करने का अधिकारी नहीं होने के कारण परिवाद निरस्त कर दिया।
विज्ञापन

परिवादी द्वारा झूठे व असत्य कथनों के साथ न्यायालय में परिवाद दायर करने और न्यायालय का समय खराब करने के लिए परिवादी पर एक हजार रुपये का अर्थदंड अधिरोपित किया गया। परिवादी को इस आदेश से 45 दिन के अंदर अर्थदंड की धनराशि आयोग में जमा करनी होगी। अर्थदंड की धनराशि विपक्षी को देय न होकर नियमानुसार राजकोष में जमा की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें