फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: मंगलेश्वर महादेव मंदिर में देव प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा आज

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। कलक्ट्रेट परिसर में स्थित नवनिर्मित मंगलेश्वर महादेव मंदिर में शुक्रवार को देव प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा धूमधाम एवं श्रद्धा के साथ की जाएगी। इससे पहले कलक्ट्रेट के अधिकारियों व अधिवक्ताओं ने देव प्रतिमाओं की नगर परिक्रमा निकाली।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट प्रांगण में नवनिर्मित मंगलेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव परिवार व अन्य देव प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूजा अर्चना का आयोजन किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को एडीएम संतोष कुमार सिंह, एडीएम न्यायिक परमानंद झा, एसडीएम विनय कुमार भदौरिया सहित कलक्ट्रेट परिवार व अधिवक्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ देव प्रतिमाओं की नगर परिक्रमा निकाली।
शुक्रवार को पूरे विधि-विधान व पूजा-अर्चना के साथ देव प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। सुबह नौ बजे हवन व दोपहर साढ़े 12 बजे कलक्ट्रेट प्रांगण में भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर समाजसेवी चरत बंसल, प्रदीप पंवार, राजेश शर्मा, रामकुमार वर्मा, मनोज जांगिड, जसपाल राणा, नीलकमल, प्रताप राठौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें