फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमन-चैन कायम रखने के लिए दिनभर चला जनसंवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमन-चैन कायम रखने के लिए दिनभर चला जनसंवाद का दौर
विज्ञापन

शामली। जुमे की नमाज को लेकर जनपद में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस-प्रशासन के अधिकारी जनपद में शांति समिति की बैठक लेकर जनसंवाद में जुटे रहे। इसके साथ ही शरारती तत्वों की निगरानी के लिए पैदल गश्त और चेकिंग अभियान लगातार जारी रहा।
पिछले सप्ताह जुमे की नमाज के बाद शामली के आजाद चौक और कैराना में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में लोगों ने प्रदर्शन किया था। उसके बाद से पुलिस-प्रशासन लगातार सतर्कता बरत रहा है। शुक्रवार को होने वाली जुमे की नमाज के समय शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो गया है। बृहस्पतिवार को थानों से लेकर संवेदनशील इलाकों में शांति समिति की बैठकें और जनसंवाद का दौर चलता रहा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कांधला नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में डीएम अखिलेश सिंह और एसपी विनीत जायसवाल ने नगर पंचायत के सदस्यों और लोगों की मौजूदगी में बैठक की। डीएम और एसपी ने उम्मीद जताई है कि आगे आने वाले दिनों में भी अमन-चैन बरकरार रहेगा। अधिकारियों ने कहा कि सीएए को लेकर स्पष्ट हो गया है कि यह भारतीय नागरिकों के विरोध में नहीं है। जनपद के लोगों ने बहुत धैर्य और सूझ बूझ का परिचय दिया है। उन्होंने सभासदों से कहा कि वे अपने क्षेत्र के लोगों को इस एक्ट को लेकर आश्वस्त करें। उन्होंने लोगों से अपील की कि सोशल मीडिया पर कोई आपत्तिजनक पोस्ट न करें। बैठक में एसडीएम कैराना, सीओ कैराना, चेयरमैन कांधला और अधिशासी अधिकारी और सभासद मौजूद रहे। बैठक के बाद दोनों अधिकारी मय फोर्स के मदरसा बदरुल उलूम गढ़ीदौलत कांधला पहुंचे। उन्होंने मदरसे के मोहतमिम और उस्तादों के साथ बैठक कर छात्रों से शांति बनाए रखने के लिए अपील की और उम्मीद जताई कि सभी छात्र अनुशासन में रहकर जनपद के में शांति बनाए रखने में सहयोग करेंगे।
किसी निर्दोष को परेशान नहीं किया जाएगा
शामली में दोपहर को आजाद चौक में एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव, एसडीएम सदर संदीप कुमार, सीओ सिटी जितेंद्र सिंह और कोतवाल सुभाष सिंह राठौर आदि ने शांति समिति की बैठक ली। अधिकारियों ने कहा कि जनपद में धारा 144 लागू है। सभी लोग जुमे की नमाज के बाद शांति के साथ अपने घर पहुंचे। इस दौरान मोहल्ले के लोगों ने पुलिस पर निर्दोष लोगों पर मुचलका पाबंद की कार्रवाई करने की शिकायत रखी। अधिकारियों ने कहा कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति को परेशान नहीं किया जाएगा। इस दौरान हाजी शौकत, इस्तयाक, मोहम्म्द तौहीद, मोहम्मद यूसुफ, मकसूद, मेहरबान, उस्मान आदि मौजूद रहे। इससे पहले शहर कोतवाली में आयोजित शांति समिति की बैठक में एएसपी व सीओ सिटी ने गणमान्य, संभ्रांत लोगों की शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग देने का अनुुुरोध किया। आदर्श मंडी थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह ने कस्बा बनत में नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित बैठक में गण्यमान्य लोगों से संवाद कर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। इस दौरान लोगों को नागरिकता संशोधन कानून की जानकारी देेने के लिए पत्रक वितरित किए गए।
विज्ञापन

एसपी ने पुलिस फोर्स के साथ बाजारों में पैदल गश्त किया
एसपी विनीत जायसवाल ने पुलिस फोर्स के साथ बुधवार रात में शामली के बड़ा बाजार, सुभाष चौक, हनुमान टीला, शिव चौक, आजाद चौक समेत संवेदनशील इलाकों और बाजारों में पैदल गश्त की। इस दौरान बाजारों में व्यापारिक प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जानकारी ली और व्यापारियों से सड़क को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें