गांव उदपुर भटटे के पास पुलिस होई मुठभेड के बाद जांच करती जांच करती फोरेंसिक टीम
- फोटो : संवाद
मुठभेड़ के बाद बदमाशों के पड़े हथियार
- फोटो : संवाद
लूट के बाद तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था जबकि अरशद फरार चल रहा था। सहारनपुर पुलिस ने अरशद पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था। 17 दिसंबर को ही इनाम को बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दिया गया था।
मृतक बदमाश मंजीत का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
हत्या के मामले में पैरोल पर था मंजीत
एसटीएफ के अनुसार अभी तक की उनकी जांच में सामने आया है कि मुठभेड़ में मारे गए बदमाश मंजीत दहिया ने वर्ष 2021 में हत्या की थी। हत्या के मुकदमे में उसे बीस साल की सजा सुनाई थी। पांच माह पहले ही वह 40 दिन की पैरोल पर जेल से आया था। इसके बाद वह वापस नहीं गया। तभी से पुलिस उसे तलाश रही थी।
इंस्पेक्टर सुनील का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
इस मुठभेड़ में घायल हएु इंस्पेक्टर सुनील कुमार की उपचार के दौरान मौत हो गई। वह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। वह शामली में बदमाशों से हुई मुठभेड़ में सोमवार रात घायल हुए थे। डाक्टरों की टीम ने मंगलवार को सुनील के पेट से एक गोली निकाल ली थी लेकिन उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। एसपी शामली रामसेवक गौतम ने कहा कि इंस्पेक्टर की मौत की सूचना के बाद एक टीम को गुरुग्राम भेजा गया है।