फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: पिकअप गाड़ी ने मारी भयंकर टक्कर, कई फीट ऊपर उछली बाइक, हादसे में एक किशोर की मौत, तीन की हालत गंभीर

Wed, 15 May 2024 12:00 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली

सार

Shamli News : शामली में एक पिकअप गाड़ी ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि एक किशोर की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
हादसे में घायल हुए किशोर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैराना में शामली रोड पर तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार एक किशोर की मौत हो गई, जबकि तीन किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन घायलों को शामली प्राइवेट हॉस्पिटल ले गए। शामली में गंभीर हालत के चलते दो घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


मंगलवार रात करीब 10:00 बजे मोहल्ला छड़ियान गुली निवासी 16 वर्षीय जुनैद, सुफियान, सादान पुत्र यासीन और सादान पुत्र मेहरबान बाइक द्वारा शामली रोड स्थित एक मैरिज होम में दावत खाने जा रहे थे। शामली रोड पर पब्लिक इंटर कॉलेज के सामने विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि बाइक कई फीट ऊपर उछलकर दूर जाकर गिरी और चारों किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया।

वहीं, सड़क पर घायल किशोर पड़े थे। इस दौरान मौके पर भीड़ लग गई। सूचना पर परिजन भी रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। परिजन घायलों को प्राइवेट गाड़ियों द्वारा शामली प्राइवेट नर्सिंग होम ले गए, जहां पर डॉक्टर ने जुनैद को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से दो घायल किशोर को हायर सेंटर रेफर कर दिया। बाद में परिजन शव को लेकर वापस कैराना आ गए।

यह भी पढ़ें: Murder In Saharanpur: युवक की हत्या कर शव ईंख के खेत में फेंका, नहीं हो सकी पहचान, जेब में मिला ये सामान
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र सिंह कसाना ने बताया कि हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से पिकअप गाड़ी का पता लगाया जा रहा है। परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Meerut: हाईवे पर सीओ के बेटे पर जानलेवा हमला, गाड़ी में की तोड़फोड़, जांच में जुटी पुलिस
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें