फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पेंट की एजेंसी देने के नाम पर व्यापारी से 13 लाख की ठगी

Thu, 16 Jan 2025 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले में साइबर ठगी के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। पेंट की एजेंसी देने के नाम पर शहर के व्यापारी धीरज कुमार से साइबर ठगों ने 13 लाख 24 हजार रुपये की ठगी कर ली। पता चलने पर अब पीड़ित ने साइबर थाने में कंपनी के पदाधिकारी सुरेश त्रिपाठी और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। साइबर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

धीमानपुरा के रहने वाले पेंट व्यापारी धीरज कुमार ने साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि बीते अक्तूबर में यूट्यूब पर एक वीडियो देख रहे थे। जिसमें बिरला ओपंस प्वाइंट का विज्ञापन आया। जिसमें बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल विज्ञापन कर रहा था। इसके बाद मैंने साइट सर्च की तो कुछ जानकारी उसमें मांगी गई। इसके बाद कंपनी के अधिकारी की कॉल आई, जिसने खुद को सुरेश त्रिपाठी बताया। पेंट की एजेंसी लेने की बात कही गई। खुद को अधिकारी बताने वाले ने दुकान और गोदाम के फोटो मांगे। जिस पर मैंने फोटो बताई गई साइट पर भेज दिए। इसके बाद खुद को अधिकारी बताने वाले व्यक्ति ने कॉल रिसीव नहीं की। कई दिन बाद खुद ही कॉल की। कहा कि वह किसी कार्य से बाहर था, अभी आया है। एक फार्म को दोबारा से भरकर भेजने को कहा। कहा कि सिक्योरिटी चार्ज देना होगा। एजेंसी लेने के लिए सालाना 21 हजार का खर्च अलग से लगेगा।
पहले 45 हजार रुपये का पेमेंट कर दो, 90 हजार का माल भेज देंगे। इसके बाद अलग-अलग बार में पांच खातों में अलग अलग तारीख में 13.24 हजार रुपये डलवा दिए। इसके बाद न माल भेजा गया न ही रुपये दिए गए। साइबर थाना प्रभारी संजीव भटनागर का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- साइबर ठगी से बचाव के लिए यह करें
: आप साइबर ठगी का शिकार हुए हैं, तो तुरंत नेशनल साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें।

: 1930 पर फोन नहीं उठता, तो साइबर क्राइम की वेबसाइट पर शिकायत करें।

: किसी भी अनजान व्यक्ति को अपनी जानकारी न दें।.
: अनजान कॉल्स से बचें।

: किसी भी जॉब ऑफर को बिना जांचे-परखे स्वीकार न करें

: अनजान नंबर या ऐसे नंबर जिनसे परिचित नहीं हैं, उनसे आए मैसेज को नजरअंदाज करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें