फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वस्थ रहने के लिए संयमित खानपान जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। क्रीड़ा भारती द्वारा शामली राइफल क्लब पर आयोजित योग प्रशिक्षण शिविर में योगाचार्य डॉ. श्रीपाल धामा ने सूर्य नमस्कार समेत कई योग के बारे में जानकारी देते हुए लाभ बताए।
विज्ञापन

रविवार को 22वें दिन आरव तोमर ने कहा कि हमें अपने खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। उचित मात्रा में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स लेने से हम शरीर की आवश्यकताओं की पूर्ति करते हैं। उचित खानपान और संयमित दिनचर्या से हम स्वस्थ रह सकते हैं। संयमित जीवन जीने के लिए संयमित भोजन और संयमित दिनचर्या का विशेष महत्व है। हमें भोजन समय काल वातावरण एवं भौगोलिक परिस्थितियों के हिसाब से ही ग्रहण करना चाहिए।
योगाचार्य डॉ. श्रीपाल धामा ने सूक्ष्म यौगिक क्रियाओं के बाद सूर्य नमस्कार, वक्रासन, मर्कटासन, अर्ध हलासन का अभ्यास कराते हुए इनके लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मौके पर शामली राइफल क्लब अध्यक्ष मुकेश चौधरी, प्रधानाचार्या डॉ. रुचिता ढाका, प्रधानाचार्य सुधीर राणा, जितेंद्र तोमर, गौरव खैवाल, दीपक गर्ग, सागर, शोभित, आयुष, अभय, मयंक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें