शहीद अमित के परिजनों को आर्थिक मदद दी
शामली। दिल्ली के माजरा डबास गांव के ग्रामीणों ने पुलवामा में हुए शहीद अमित कोरी के शामली रेलपार आवास पर पहुंचकर परिजनों को एक लाख 56 हजार रुपये की धनराशि सौंपकर सांत्वना दी। दिल्ली के नागरिकों ने शहीद के परिजनों को सहयोग का आश्वासन दिया।
शनिवार को दिल्ली के माजरा डबास गांव के ग्रामीणों ने पुलवामा में हुए शहीद अमित कोरी के शामली रेलपार आवास पर पहुंचे। दिल्ली से आए नागरिकों ने शहीद अमित कोरी की चित्र पर पुष्प अर्पित किए। मां उर्मिला देवी, पिता सोहनपाल को सांत्वना दी। नागरिकों ने परिजनों को एक लाख 56 हजार रुपये की धनराशि प्रदान करते हुए सहयोग का आश्वासन दिया। इस मौके पर दिल्ली से आए रणसिंह डबास, विजेंद्र डबास, संजय, दीपक डबास शामिल रहे।