विद्यार्थियों ने श्रमदान किया
शामली। सेंट आरसी कॉलेज आफ हायर एजूकेशन में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में स्वयंसेवकों व सेविकाओं ने सफाई अभियान चलाया। स्वयंसेवकों. स्वयंसेविकाओं ने नागरिकों को कूड़ादान प्रयोग करने लिए जागरूक किया।
मंगलवार को शिविर का शुभारंभ प्राचार्य सतेंद्र कुमार ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके शुभारंभ किया। उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व पर प्रकाश डाला। डाक्टर मोनिका रूहेला ने छात्रों को समाज में फैली बुराई दूर करने के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम अधिकारी महक सिंह द्वारा स्वच्छता के बारे में समझाया। इस मौके पर अंकित शर्मा उत्तरा शर्मा, मनु गोयल, नितिन बत्रा, अजय चौधरी, विजयगौतम आदि का सहयोग रहा।
एनसीसी कैडेट को ट्राफी देकर सम्मानित किया
शामली। यूपी एनसीसी वाहिनी में राज्यपाल से पुरस्कार प्राप्त कैडेट पारस कुमार का कमान अधिकारी कर्नल आरके अनुज ने ट्राफी देकर सम्मानित किया। यूूपी एनसीसी शामली के आफिसर रजनीश कोरी ने बताया कि एनसीसी कैडेट पारस कुमार ने दिल्ली में 26 जनवरी को राजपथ परेड मे भाग लिया था। इस मौके पर सूबेदार सुनील कुमार, नायब सूबेदार, पुखराज, हवलदार संदीप राना, विजय संजीव कुमार, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
मोटरसाइकिल रैली आज
शामली। राष्ट्रीय जाट एकता मंच के जिलाध्यक्ष संदीप मलिक ने बताया कि महाराजा सूरजमल की जयंती पर बुधवार को मोटरसाइकिल रैली निकाली जाएगी। बुधवार को दोपहर बारह बजे रैली बुढ़ाना रोड रेलवे फाटक के पास से होकर कार्यालय पर में समाप्त होगी।
स्वामी दयानंद की जयंती मनाई
शामली। सरस्वती शिशु मंदिर में स्वामी दयानंद जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए याद किया। वक्ताओं ने महर्षि दयानंद के जीवन आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। मंगलवार को सरस्वती शिशु मंदिर में स्वामी दयानंद के जयंती समारोह का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय कुमार द्वारा मां सरस्वती व स्वामी दयानंद के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन व पुष्पार्चन करके किया। छात्र-छात्राओ ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्रा रिया यादव शालिनी शर्मा ने भजन प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन छात्रा सहमुखी ने किया।