मोहल्लेवासियों का आरोप है कि विद्युत विभाग के कर्मचारी बिना नोटिस दिए ही उनके कनेक्शन काट रहे हैं। मंगलवार को मोहल्ले के लोगों ने विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ जमकर हंगामा प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी अखिलेश कुमार को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान, फरीद, साजिद, इरफान, असलम, जरीना, फरजाना, साजिया लोग मौजूद रहे। इस मामले में अवर अभियंता संदीप कुमार ने बताया कि बकायेदार उपभोक्ताओं को नोटिस देकर उनके कनेक्शन काटे गए हैं।