विस्फोट से कार में लगी आग
अमर उजाला ब्यूरो
चौसाना। गढ़ी हसनपुर में सवारियों से भरी कार में विस्फोट के साथ आग लग गई। उसमें यात्री जान बचाकर कूदकर भागे। फायर बिग्रेड ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि कार में लगी एलपीजी की टंकी में आग लगने से हादसा हुआ। मामले में पुलिस कार्रवाई नहीं हुई।
गढ़ी हसनपुर में दुर्गा मंदिर के पास करनाल की ओर जा रही कार में अचानक धुआं उठने लगा। कुछ ही पल में कार से आग की लपटे उठने लगी। ये देखकर कार में बैठे चालक और सवारी जलती कार से जान बचाकर कूदकर भागे। इस बीच विस्फोट के साथ पूरी कार जल गई। आसपास के ग्रामीण बर्तनों से पानी लाकर आग बुझाने में जुट गए। एलपीजी की टंकी में लगी आग को देकर कुछ लोग पीछे हट गए। चौसाना चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से ही आग बुझाई। इस बीच करीब आधे घंटे से अधिक समय तक चौसाना -बिडौली मार्ग बाधित रहा।