फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुपोषित बच्चे मिलने पर डीएम नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कैराना। जिलाधिकारी ने शीतकालीन भ्रमण के तहत गांव मोहम्मदपुर राई में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान गांव में कराए गए विकास कार्यों की समीक्षा भी की। डीएम ने एक गांव में ही 16 बच्चे कुपोषित मिलने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की।
गांव मोहम्मदपुर राई स्थित प्राथमिक विद्यालय में आयोजित चौपाल में डीएम ने गांव में विभिन्न योजनाओं के तहत कराए गए विकास कार्यों की समीक्षा की। विद्युत फीडर ठीक करते वक्त झुलसे संविदा कर्मी सद्दाम को मुआवजा नहीं मिलने की शिकायत पर डीएम ने एक्सईएन को निर्देश दिए। गांव के विद्यालय में 267 बच्चे हैं, जबकि तीन अध्यापक और एक शिक्षामित्र की नियुक्ति हैं। डीएम ने सरकारी स्कूल के एक बच्चों को बुलाया और उससे कविता और 13 का पहाड़ा सुना गया, तो वह फटाफट सुनाता चला गया। प्राइवेट स्कूल का पांचवीं क्लास का छात्र पहाड़ा तक नहीं सुना सका। इस पर डीएम ने कहा कि प्राइवेट स्कूलों में चमक-धमक तो होती है, लेकिन सरकारी स्कूलों की पढ़ाई अच्छी होती है। अध्यापक सुभाष चंद ने डीएम से अनुरोध किया कि प्राइवेट स्कूलों में हर माह अभिभावकों और अध्यापकों की मीटिंग होती हैं, लेकिन सरकारी स्कूल में नहीं, इसके प्रयास होने चाहिए। डीएम ने इसकी व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में तीन आंगनबाड़ी केंद्र हैं। डीएम ने पूछा कि क्या ग्रामीणों को आंगनबाड़ी से फायदा होता है या नहीं। इस पर वह चुप्पी साध गए। इसी बीच पता चला कि गांव में 16 कुपोषित बच्चे हैं। आंगनबाड़ी ने बताया कि उनके राशन और टीकाकरण कराए जा रहे हैं। इसी प्रकार गांव में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत 162 शौचालयों का निर्माण कराया गया था। 31 शौचालयों का नए सर्वे में चयन किया गया। गांव में वृद्धावस्था पेंशन 92 की है, जिनके खाते में पैसा जमा हो चुका हे। इसके अलावा 35 लोगाें की नई स्वीकृति हैं। 25 महिलाओं की विधवा पेंशन है जबकि 30 अन्य महिलाओं को भी चिह्नित किया गया है। दिव्यांग पेंशन तीन लोगों को मिली है। वित्तीय आयोग 2014 के अंतर्गत गांव में नलकूप, सीसी सड़क, नाले निर्माण आदि का भी डीएम ने सत्यापन किया। इस दौरान सीडीओ विवेक त्रिपाठी, एसडीएम डा. अमित पाल शर्मा, बीडीओ गोपाल कृष्ण चौधरी, एडीओ पंचातय धर्मसिंह, ग्राम प्रधान यूसुफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें