मेपल्स की आयुषी प्रथम
शामली। विद्यालय की कक्षा दस की छात्रा आयुषी राणा और कक्षा 11 की छात्रा आंचल राठी को विद्यालय पहुंचने पर सम्मानित किया गया। पुलिस लाइन में 30 नवंबर को आयोजित यातायात सुरक्षा निवारण विषय में निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता में मेपल्स एकेडमी कक्षा ग्यारह की छात्रा आंचल राठी और कक्षा दस की छात्रा आचल राठी का निबंध प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। विद्यालय आगमन पर दोनों छात्राओं को विद्यालय परिसर में सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य कृपाल सिंह सहित सभी अध्यापक एवं अध्यापिकाओं ने दोनों छात्राओं को आशीर्वाद दिया।