फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निशाने बाज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। नेशनल रायफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के द्वारा त्रिवेंद्रम में 62वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल, शामली के निशानेबाजों ने धूम मचाई।
विज्ञापन

स्कूल के निशानेबाजी कोच संदीप नामदेव के अनुसार आकाश चौधरी ने 613.3 और साक्षी बालियान ने 602.6 स्कोर करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के बाद उनका चयन भारतीय निशानेबाजी टीम के सलेक्शन ट्रायल के लिए हो गया है। इसके अलावा यश निर्वाल, तान्या मलिक व प्रियांशी जैन ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। सभी निशानेबाजों ने इस प्रतियोगिता में एयर रायफल पीप साइट यूथ वर्ग में प्रतिभाग किया। निशानेबाजों के इस प्रदर्शन से परिजनों और स्कूल प्रबंधन और स्टाफ बेहद खुश है। स्कूल पहुंचने पर स्कूल के प्रधानाचार्य डॉक्टर एके गोयल ने कोच संदीप और सभी निशानेबाजों का स्वागत किया। स्कूल की प्रबंधक समिति से अरुण बंसल, अजय संगल, अतुल बंसल और अनिल गोयल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें