फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोलर सेट न होने से ऊन चीनी मिल नही चल पाई

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। तकनीकी खराबी आने के कारण जिले की राणा समूह की ऊन चीनी मिल सोमवार को नहीं चल पाई। मिल अधिकारियों ने मंगलवार सुबह तक मिल चालू किए जाने की बात कही है।
विज्ञापन

जिले की बजाज समूह की थानाभवन चीनी मिल का एक नवंबर से अपना गन्ना पेराई सत्र शुरू चुकी है। पिछले 11 दिन में थानाभवन चीनी मिल सात लाख 76 हजार क्विंटल गन्ने की खरीद करके सात लाख 58 क्विंटल गन्ने की पेराई कर पाया है। शामली चीनी मिल का नौ नवंबर को गन्ना पेराई सत्र चालू हो पाया। शामली चीनी मिल पिछले चार दिनों में रुक रुककर चल रही है। वहीं, रविवार को ऊन चीनी मिल का गन्ना पेराई सत्र शुरू होने के बाद मिल नहीं चल पाई है। अधिकारियों का कहना है कि पेराई क्षमता के लिए मंगाया गया रोलर देर से आया है वह अभी तक सेट नहीं हो पाए जाने से इसका ट्रायल नहीं हो पाया है। जिससे मिल चलने में परेशानी आ रही है। मिल के गन्ना महा प्रबंधक अनिल अहलावत ने बताया कि मंगलवार सुबह साढे़ सात बजे ऊन चीनी मिल चालू हो जाएगी। गन्ने की खरीद चालू है। गन्ना विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार ऊन मिल पिछले 24 घंटे में मात्र 13 हजार क्विंटल गन्ने की खरीद कर पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें