छात्राओं ने खेलकूद में सहारनपुर में जीते पदक
शामली।
शहर के सरस्वती बालिका विद्यामंदिर इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सहारनपुर में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक हासिल कर जनपद का नाम रोशन किया है। कॉलेज पहुंचने पर सभी को बधाई दी।
अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान विद्या भारती से संबद्ध सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की ओर से स्टार पेपर मिल सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सहारनपुर में क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता हुई थी। शामली की छात्राओं ने प्रतिभाग कर अच्छा प्रदर्शन किया। ईशू, आस्था, तेजस्वती व अंशिका ने जूडो में तथा कुराश में स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके अलावा सना सैफी ने जूडो में सिल्वर तथा प्रेरणा, दिव्या ने जूडो में कांस्य पदक जीता है। छात्राओं की उपलब्धियों पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार ने छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया है। इस अवसर पर संजीव कुमार, अमित कुमार, विकास, बिंदू, कविता, गीता आदि मौजूद रहे।