शिविर में 373 मरीजों की जांच
शामली। लायंस क्लब शामली क्राउन व डॉक्टर लाल पैथोलॉजी लैब नई दिल्ली के संयुक्त सहयोग से दो दिवसीय ब्लड शुगर एवं कोलेस्ट्रोल जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में दूूसरे दिन 373 मरीजों की जांच की गई।
रविवार को अपर दोआब चीनी मिल के अस्पताल में दूसरे दिन शिविर के समापन पर अपर दोआब शुगर मिल के सुरक्षा प्रबंधक आरके गुप्ता बतौर मुुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि आज की तनाव भरी जिंदगी में मनुष्य का स्वास्थ्य सबसे चिंताजनक स्तर पर पहुंच गया है। मनुष्य को निरंतर अपने स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए जागरूक रहना चाहिए। मौजूदा दौर में ब्लड शुगर तथा कोलेस्टाल का स्तर का बढ़ना बहुत तेजी के साथ बढ़ रहा है। हृदय रोग, लीवर तथा किडनी शुगर लेवल का बढ़ना रुधिर वाहनियों में कोलेस्टाल का बढ़ना ही पाया जाता है। अपर दोआब शुगर मिल के चिकित्सालय में कार्यरत डाक्टर अरुण कुमार पांडे, डॉक्टर नेहा गुप्ता व चिकित्सालय का समस्त स्टाफ का सहयोग रहा। इस अवसर पर क्लब के पूर्व अध्यक्ष लायन विनीत गोयल, अजय संगल, प्रथम उपाध्यक्ष डाक्टर नीलेश वशिष्ठ, डाक्टर अर्जुन वर्मा, क्लब के सचिव लायन डाक्टर नीरज वशिष्ठ, लायन आशु गर्ग, गौरव मित्तल, राजकुमार बंसल, विनीत गोयल आदि उपस्थित रहे।