महिलाओं को गैस कनेक्शन वितरित
कांधला। खंड विकास क्षेत्र के गांव डुंडूखेड़ा में ग्राम प्रधान के पति ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत दर्जनों महिलाओं को गैस कनेक्शन वितरित किए। लाभार्थी महिलाओं को ग्राम प्रधान के पति राजपाल सिंह व इंडेन गैस एजेंसी के प्रबंधक सतीश गिरि के द्वारा गैस कनेक्शन दिए गए। इस दौरान ओमपाल, राममधारी, चैनपाल, अजीत, नरेश, बिजेंद्र, बिट्टू पंडित सहित आदि मौजूद रहे।